अनिल मिश्रा
लहरपुर,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): नगर के मोहल्ला जोशी टोला में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत कलाकारों द्वारा नृत्य एवं संगीत के माध्यम से भगवान की विभिन्न लीलाओं का संजीव मंचन किया गया जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबते उतराते रहे। इस मौके पर जय महाकाल झांकी के कलाकारों ने राधा कृष्ण, सत्यभामा झांकी, पूतना वध, माखन चोरी सहित विभिन्न झांकियों का बड़ा ही सुंदर मनमोहक मंचन किया।
वहीं जय महाकाल झांकी के कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का संजीव प्रस्तुतीकरण किया उसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे,भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं बच्चे उपस्थित थे। इस पावन अवसर पर आयोजित भजन संध्या में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का भी सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक जोशी,सतीश जोशी, दीपक जोशी, विनीत जोशी, सीटू जोशी, शिवम अवस्थी, कौशल, पवन श्रीवास्तव,विजय सिंह,आशीष जोशी,मोहित सिंह,श्यामू,विनीत जोशी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु जन व महिलाएं उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ